कपूरथला से जुड़े दो भाजपा नेताओं को बैंक ने किया बैंक करप्ट घोषित ..??
- एक नेता विधानसभा चुनावों में टिकट की दावेदारी भी कर रहा
- बैंक द्वारा नोटिस निकाल नेताओं की प्रॉपर्टी का सिंबॉलिक प्रोजेक्शन लिया
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला विधानसभा क्षेत्र से जुड़े दो भाजपा नेताओं को बैंक ने करोड़ों रुपए के डिफाल्टर होने के चलते बैंक क्राफ घोषित कर दिया है और उनकी संपत्ति का सिंबॉलिक पजेशन भी ले लिया गया है। वहीं सूत्रों की माने तो जल्द ही उक्त नेताओं की संपत्ति का फिजिकली कब्जा लेने के लिए बैंक जल्द ही कार्यवाही कर सकता है।
जानकारी अनुसार कपूरथला के मंसूरवाल रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच ने बीते दिनों एक अंग्रेजी समाचार पत्र में नोटिस निकाल कपूरथला से जुड़े दो भाजपा नेताओं को बैंक करप्ट घोषित किया है। उक्त नोटिस के आधार पर एक नेता पर एक करोड़ 36 लाख 30 हजार के लगभग बकाया है। जबकि दूसरे नेता पर 13 लाख 6 हजार के लगभग बकाया दिखाया गया है। और बैंक में गारंटी के तौर पर रखी गई उक्त नेताओं की संपत्ति का बैंक का सिंबॉलिक पजेशन भी लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ उक्त नेताओं की संपत्ति का फिजिकली पजेशन लेने के लिए बैंक जल्द ही कार्रवाई करेगा।
यहां यह भी बताने योग्य है कि उक्त नोटिस के आधार पर जिन नेताओं को बैंक करप्ट घोषित किया गया है उनमें से एक भाजपा नेता होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर टिकट के लिए भी दावेदारी जैसा रहा हैं। जबकि दूसरा भाजपा नेता अपने व्यवसाय के साथ-साथ कभी-कभी पार्टी में भी सक्रिय दिखाई देता है।
- समाचार पत्र में जारी नोटिस में पढ़े क्या लिखा ....











No comments