कपूरथला में एक निजी स्कूल मैं चल रहे एग्जाम तथा बाहर जमा भीड़ जिला प्रशासन के आदेश पर लगा रही प्रश्न चिन्ह ..??
- शहर के एक निजी स्कूल में लगभग 1 हजार छात्र दे रहे एग्जाम, स्कूल के बाहर अभिभावकों की जमा भीड़
- भीड़ की वीडियो वायरल होने के बाद डीसी कपूरथला ने जांच के दिए आदेश
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए कपूरथला जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को छात्रों के लिए बंद करने के आदेश दिए हुए हैं। लेकिन रविवार को कपूरथला के एक निजी स्कूल मैं हजार के लगभग छात्रों के एग्जाम देने तथा स्कूल के बाहर सैकड़ों की जमा हुई भीड़ जिला प्रशासन के आदेशों पर सवालिया निशान लगा रही है। इस संबंध में खबरनामा इंडिया द्वारा वायरल की गई वीडियो के बाद डीसी कपूरथला दीप्ति उप्पल ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में छात्रों के शिक्षण को पूर्णतया प्रतिबंध लगाते हुए बीते दिनों एक आदेश जारी किए थे। जिसमें छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई तथा अन्य स्टाफ को 50% की संख्या में सीटों के आधार पर बुलाए जाने के आदेश थे।
यह भी बताने योग्य है कि आज रविवार को सैनिक स्कूल मैं एंट्रेंस एग्जाम के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगभग 3000 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार इसी के चलते कपूरथला के ठंडी सड़क पर स्टेट एमजीएम स्कूल में लगभग 800 से 1000 छात्र एग्जाम देने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए हुए हैं। वही इन छात्रों के साथ आए उनके अभिभावक स्कूल के बाहर भीड़ के रूप में जमा है।
इन हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन के दिए गए आदेशों पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है वहीं आने वाले समय में कोरोना का खतरा बढ़ने के भी आसार हैं।
डीसी कपूरथला दीप्ति उप्पल ने खबरनामा इंडिया से हुई वार्ता में बताया कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में छात्रों शिक्षण पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इस संबंध में उन्होंने जिला पुलिस को जांच के आदेश दे दिए हैं।











No comments