पंजाब में चुनावों की घोषणा, पढ़ें कब होंगे चुनाव ..??
- इस बार होंगे कोविड सेफ चुनाव, उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन की मिलेगी सुविधा -- आयोग
- 21 जनवरी को जारी होगा नोटिफिकेशन, 28 तक नामांकन, 14 फरवरी को होंगे चुनाव
- 15 जनवरी तक किसी प्रकार की रैली, नुक्कड़ सभा जैसी गतिविधियों की अनुमति नहीं
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब सहित 5 प्रदेशो में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। इसी क्रम में पंजाब की 117 सीटों पर 14 फरवरी को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। जबकि 5 राज्यों में 7 फेस में चुनाव होंगे। पंजाब में दूसरे फेस में चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 21 जनवरी को जारी होगा। वहीँ उमीदवार 28 जनवरी तक नामांकन कर सकेंगे। स्क्रूटनी 29 जनवरी को और 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 10 मार्च को चुनावों के नतीजे आएंगे।
भारत निर्वाचन आयोग ने प्रेस वार्ता में चुनावों और उनके प्रबंधों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कोविड सेफ चुनाव होंगे। सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा रहेगी। वहीं 15 जनवरी तक किसी प्रकार की रैली, नुक्कड़ सभा जैसी गतिविधियों की अनुमति नहीं रहेगी। मौजूदा आंकड़ों के आधार पर पंजाब में अभी तक 82 % लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, और 46 % दूसरी डोज लग चुकी है। और प्रदेश में 2.1 फीसदी कोरोना पॉजीटिविटी रेट है।
बता दे कि पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर इस बार कई चरणों में चुनाव हो सकते हैं। पंजाब में विधानसभा का कार्यकाल 17 मार्च 2022 को पूरा हो रहा है। पंजाब के चुनावों में इस बार मुख्य रूप से 4 राजनीतिक दल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी का गठबंधन सक्रिय हैं। चुनावी मैदान में मुकाबला इन्हीं दलों के उम्मीदवारों के बीच माना जा रहा है। वहीं आंदोलन खत्म होने के बाद पंजाब के 22 किसान संगठनों ने भी अपना अलग मोर्चा बनाकर चुनाव में उतरने की तैयारी कर ली है।











No comments