ब्रेकिंग न्यूज़

बेटियों को समर्पित लोहड़ी पर हिन्दू कन्या कॉलेज मे विशेष आयोजन .....

बेटियां अपने जीवन और समाज में शिखरों को छू कर अपनी सशक्तता का प्रमाण है देती  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     


दोआबा के प्रख्यात हिन्दू कन्या कॉलेज परिसर में प्राचार्या डॉ. अर्चना गर्ग के नेतृत्व में आज लोहड़ी के पावन अवसर पर कॉलेज की बेटियों को समर्पित लोहड़ी पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सतीश कपूर विशेष तौर पर सम्मिलित हुए। 

लोहड़ी का पर्व प्राचीन काल से पंजाब की सभ्यता व संस्कृति के साथ जुड़ा हुआ है। परस्पर सांझ, भाईचारे, हर्ष और उल्लास से भरपूर यह त्योहार ऋतु परिवर्तन का शुभ संकेत माना जाता है। छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर जीवन की मंगल कामनाओं के लिए आयोजित किया गया यह कार्यक्रम कॉलेज की बेटियों के लिए समर्पित रहा। इस कार्यक्रम द्वारा छात्राओं को प्रेरित किया गया कि आज की बेटियां अपने जीवन और समाज में ऊंचाइयों के शिखरों को छू कर अपनी सशक्तता का प्रमाण देती हैं। इस आयोजन में समूह स्टाफ की ओर से लोहड़ी जला कर असीम मंगलकामनाएं की गई। 

इस अवसर पर प्राध्यापकों द्वारा पंजाबी, हरियाणवी और हिमाचली लोक नृत्य प्रस्तुति कर के खूब मनोरंजन किया गया। अंताक्षरी द्वारा सभी छात्रों ने खूबसूरत प्रस्तुति दी। इस विशेष मौके पर कॉलेज प्राचार्या डॉ अर्चना गर्ग के साथ जसवंत कौर, डॉ. कुलविन्दर कौर, एकेडेमिक इंचार्ज संजीव भल्ला के साथ कॉलेज का समूह टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित हुआ।  





No comments