CORONA Breaking ....... कपूरथला के इस स्कूल से 13 छात्रो सहित 15 पॉजिटिव ....??
- पॉजिटिव छात्रों में 8 अन्य राज्यों से जिन्हें आर्मी स्कूल कैंपस में ही किया क्वारंटाइन
- प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 7 संक्रमित को उनके घर भेज क्वॉरेंटाइन करवाया
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
देश में कोरोना के नए वायरस ओमीक्रोन की दहशत के बीच पंजाब के कपूरथला जिले में आर्मी पब्लिक स्कूल ढिलवां में रूटीन जांच दौरान 15 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आर्मी स्कूल में पॉजिटिव आए मामलों में 13 छात्र व 2 स्कूल स्टाफ सदस्य है। जिनको विभाग की गाइड लाइन के अनुसार क्वारंटाइन कर दिया गया है।
बता दें कि देश में कोरोना की तीसरी लहर तथा नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर केंद्र ने सभी प्रदेशों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए हैं। वही देश की जनता को कोरोना गाइडलाइन की पालना करने के सुझाव के साथ साथ विभाग के अधिकारियों को कोरोना टेस्ट के प्रोसेस को तेज करने के भी आदेश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आईडीएसपी इंचार्ज डॉ राजीव भगत से मिली जानकारी के अनुसार सरकार की गाइड लाइन के चलते कोरोना रूटीन टेस्ट के दौरान आर्मी पब्लिक स्कूल ढिलवां में स्कूल स्टाफ तथा छात्रों के सैंपल लिए गए थे .जिनकी रिपोर्ट आने के बाद 13 छात्र तथा 2 स्टाफ सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 8 छात्र, जो कि अन्य राज्यों से संबंधित हैं उन्हें स्कूल कैंपस में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में क्वारंटाइन कर दिया गया है .जबकि अन्य 7 संक्रमित, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हैं उनको उनके घर पर ही क्वारंटाइन किए जाने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं .तथा संबंधित जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों को भी संक्रमित मरीजों के संबंध में सूचना दे दी गई है।
- संक्रमितो की लिस्ट देखें .....











No comments