ब्रेकिंग न्यूज़

जमानत पर आए युवक की हत्या ...... गांव के ही 2 युवकों ने तेजधार हथियारों से काटा ...??

- नाई की दुकान करता था युवक सुबह दुकान खोलने आया तो हथियारों से काट डाला   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पठानकोट, पंजाब       

पंजाब के पठानकोट जिले के क्षेत्र सुजानपुर के एक गांव में आज सुबह एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि वह युवक जेल से जमानत पर आया हुआ था और पुरानी रंजिश के चलते उसी गांव के दो युवकों ने तेजधार हथियारों से उसको काट डाला जब तक परिवार जन मौके पर पहुंचे तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। गुस्साए परिजनों ने काफी देर तक शाहपुर कंडी सड़क मार्ग पर धरना लगाकर जाम भी लगाया। उनकी मांग थी कि हत्यारों को तुरंत काबू किया जाए। 

जानकारी अनुसार मृतक दिनेश गांव ढुंग में नाई की दुकान करता था। सोमवार सुबह जब है अपनी दुकान खोलने के लिए निकला तो वहां पहले से ही घात लगा कर बैठे आरोपियों ने दुकान खोलते ही दिनेश को तेजधार हथियारों से पूरी तरह से काट डाला। इसकी सूचना मिलते ही पूरी तरह से कटे युवक दिनेश को गांव वासियों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सुजानपुर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया। और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बताया यह भी जा रहा है कि जिस युवक की हत्या हुई है वह हत्या के केस में जेल में बंद था और कुछ समय पहले ही जमानत पर छूट कर आया था। 




No comments