Breaking .... पंजाब के इस शहर के एक होटल में पुलिस की छापेमारी, 8 जोड़ें काबू ...???
- होटल के अलग-अलग कमरों से काबू किये 8 महिलाओ सहित 16 लोग, होटल मैनेजर पर मामला दर्ज
खबरनामा इंडिया अनिल डोगरा। बटाला, पंजाब
पंजाब के बटाला शहर में एक होटल पर कारवाही करते हुए बटाला पुलिस ने छापेमारी कर अलग अलग कमरों से 8 जोड़ों को काबू किया है। फ़िलहाल पुलिस ने छापेमारी दौरान काबू किये गए महिलाओ और युवको को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू करते हुए मैनेजर पर रिकार्ड मेन्टेन न करने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीँ काबू किये गए अन्य लोगो से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी अनुसार सिविल लाइन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के होटलो में काफी लंबे समय से चल संदिघ्त्ध गतिविधिया चल रही है। इस संबंध में जब उच्च अधिकारियों तक बात पहुंची तो मंगलवार को डीएसपी सिटी ललित कुमार एसएचओ सिविल लाइन अमरीक सिंह तथा थाना सिटी एसएचओ बलविंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ शहर के होटल में छापेमारी की जिसमे पुलिस ने एक बुजुर्ग सहित आठ जोड़ो की हिरासत में लिया है
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होटल के मालिक ने होटल तथाकथित पत्रकारो को लीस पर दिया हुआ है। और वह नेशनल अखबार से संबंधित होने का दावा करते है। इसी बात का लाभ उठाते हुए उक्त लोग अनैतिक गतिविधियां करने से गुरेज नहीं करते है। और पुलिस भी उनपर कारवाही करने से कथित कतराती रही है। लेकिन बटाला के नए एसएसपी की तैनाती के बाद उनकी सख्ती को देखते हुए मंगलवार को उक्त कारवाही अंजाम में लाइ गई है। लेकिन कुछ अधिकारिओ की मिलीभगत के चलते मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है और इसी कारण पुलिस ने सिर्फ होटल मैनेजर पर मामूली धारा का मामला दर्ज कर लिया है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार उक्त होटल में अनैतिक कार्य होते है।
सूत्रों की माने तो बटाला में विभिन्न स्थानों पर स्थित कई छोटे बड़े होटल और रेस्टोरेंट के नाम पर जिस्मफरोशी के धंधे सारे आम चल रहा हैं। और यह काम पुलिस के कुछ अधिकारियों के साथ इन होटल और रेस्टोरेंट के संचालकों जिनमें ज्यादातर विभिन्न अखबारों के पत्रकार भी सीधे और असीधे तौर पर शामिल हैं। सूत्रों यह भी बताते है की ऐसे होटलों और रेस्टोरेंट में बने कमरों को प्रति घंटा के हिसाब से लगभग 1500 रुपए किराए पर दिया जाता हैं। कमरों के लिए शहर और दूसरे शहरों से भी लड़कियों को बुलाया जाता है।
इस संबंध में डीएसपी सिटी ललित कुमार ने खबरनामा इंडिया को बताया कि उक्त मामले में फ़िलहाल आरोपी दीवान सिंह पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। और काबू किये गए अन्य लोगो से पूछताछ की जा रही है। वहीं चर्चा अनुसार संलिप्त लोगो के बारे पूछने पर उन्होने जाँच करने की बात कही है।










No comments