तस्करों पर जिला पुलिस की कारवाही ...... 800 ग्राम हेरोइन व 80 हजार ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार ..
- बरामद किये नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए -- SSP
- आरोपिओ में दो महिलाये भी, एक महिला कुछ समय पहले ही NDPS मामले में जेल से रिहा हुई
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी को खत्म करने के खिलाफ कपूरथला पुलिस द्वारा चलाये अभियान के तहत जिला पुलिस ने एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। और उनके कब्जे से 800 ग्राम हेरोइन और 80 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद करने की बात कही है। एसएसपी द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जियान सिंह पुत्र बलवंत सिंह वासी गांव तोती सुल्तानपुर लोधी, निंदर कौर पुत्री जियान सिंह और विजया बधरा की पत्नी राजा बधरा 5/235 गांधी कॉलोनी रीजेंट स्टेट कलकत्ता के रूप में हुई है।
एसएसपी कपूरथला के अनुसार देश विरोधी और नशा तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एसपी विशालजीत सिंह और डीएसपी (डी) सरबजीत राय की निगरानी में सीआईए स्टाफ की टीमें गठित की गई हैं।चेकिंग के दौरान सीआईए स्टाफ एसआई निर्मल सिंह सरदार स्वर्ण सिंह राष्ट्रीय संस्थान जालंधर-कपूरथला रोड के मुख्य द्वार के पास पुलिस दल के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें एक लड़के द्वारा संचालित एक संदिग्ध सफेद स्कूटर दिखाई दिया। जिस पर दो महिलाएं सवार थीं। पुलिस दल को देखकर उसने अचानक यू-टर्न लिया और भागने की कोशिश की लेकिन गिर गया। तभी उन्होंने अपनी जेब से निकाल पॉलीथीन के लिफाफे जमीन पर फेंक दिए।
पुलिस पार्टी को तलाशी के दौरान लिफाफों में हेरोइन मिली। इसके बाद पुलिस पार्टी ने आरोपी को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो स्कूटी से 80,000/- रुपये भी बरामद किए गए। पुलिस टीम ने उसके खिलाफ सदर थाना कपूरथला में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसएसपी के अनुसार आरोपिओ से बरामद की गई हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखो रुपए आंकी जा सकती है।
प्राथमिक पूछताछ दौरान बिजय धारा ने बताया कि 400 ग्राम हेरोइन बरामद मामले में वह 2021 में जेल से रिहा हो चुकी हैं। जेल में उसकी मुलाकात जियोन सिंह की बेटी स्मितार कौर से हुई, जो एनडीपीएस एक्ट मामले में 10 साल की सजा काट रही है, जिसने अपने पिता जियोन सिंह और बहन निंदर कौर से संपर्क किया था।










No comments