AAP की मजबूती ...... भाजपा पूर्व प्रदेश महासचिव मालविंदर कंग ने आप का झाड़ू थामा ... पढ़े क्या बोले ..??
प्रदेश भाजपा पूर्व महा सचिव मालविंदर सिंह कंग ने बुधवार को AAP का झाड़ू थाम लिया हैं। और पंजाब अस्तित्व बचाने में सभी रिवायती पार्टिओ को फेल बताया है। कंग ने आप के प्रदेश इंचार्ज जरनैल सिंह के अलावा लीडर ऑफ अपोजीशन हरपाल चीमा और बरनाला से विधायक मीत हायर मौजूदगी में आप पार्टी ज्वाइन की है। वहीँ आप पार्टी में शामिल होने के बाद कंग ने कहा कि यह पार्टी लोगों से जुड़े मुद्दों और सरोकारों को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रही है। ऐसे में मैं भी खुद को खुशकिस्मत समझता हूं कि इस परिवार में शामिल होकर लोगों की लड़ाई लड़ने का मुझे मौका मिलेगा।
आप में शामिल होने पर मालविंदर सिंह कंग ने यह भी कहा कि भाजपा छोड़ने के बाद से अब तक कई अटकलें लगाई जा रही थीं कि मैं किस पार्टी में शामिल होऊंगा। पर बात यह है कि मैं स्टूडेंट एक्टिविज्म से जुड़ा रहा हूं और स्टूडेंट्स की लड़ाई लड़ी है। और यह पार्टी भी स्टूडेंट्स से निकली हुई पार्टी है।
उन्होंने कहा कि आज पंजाब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। पंजाब का किसान दिल्ली बैठा है और यहां का यूथ भी विदेशों का रुख कर रहा है। पंजाब का अस्तित्व बचाने में सभी रवायती पार्टियां फेल रही हैं। ऐसे में एक यही पार्टी है जो लोगों को गारंटी के साथ उनके दुख दर्द दूर करने की बात करती है।
बता दें कि कंग यूनिवर्सिटी टाइम से ही स्टूडेंट्स पॉलिटिक्स से जुड़े रहे और दो बार स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के प्रेजिडेंट भी चुने गए। BJP में जाने के बाद भी वह बड़े ओहदों पर रहे। लगभग 9 माह पहले वह भाजपा प्रदेश महा सचिव का पद छोड़ कर किसानी धरने की हिमायत में दिल्ली भी पहुंचे थे।










No comments