ब्रेकिंग न्यूज़

दिनदहाड़े लूट ..... व्यापारी की आंखों में मिर्ची डाल बाइक सवार लुटेरे नोटों से भरा बैग लेकर हुए फरार ... ???.

- सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की तलाश करने में जुटी पुलिस 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। लुधियाना, पंजाब    

पंजाब के लुधियाना जिले में बुधवार को सुबह एक बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर नोटों से भरा बैग लेकर फरार होने की घटना घटी है। जानकारी अनुसार उक्त बैग में लगभग दो लाख रुपए थे। वारदात की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसके आधार पर मोके पर पहुंची संबंधित थाना 6 की पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।

जानकारी अनुसार लुधियाना के बसंत एवेन्यू वासी जितेंद्र नागपाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह नीलम साइकिल इंडस्ट्री एस्टेट के पास उसकी कंचन मैन्युफैक्चरर एंड ट्रेडर्स के नाम से दुकान करता है। हर रोज की तरह बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने के बाद जैसे ही वह अंदर जाने लगा तो बाइक पर आए दो पगड़ीधारी बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और दुकान में पड़ा नकदी वाला बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित जितेंद्र ने यह भी बताया कि बाइक सवार दोनों युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। और लुटेरों ने अपने चेहरा कपड़े से ढक रखा था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तथा कैमरो के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। 


No comments