ब्रेकिंग न्यूज़

हत्या ..... पड़ोसी युवक ने विधवा महिला का किया कत्ल, पढ़ें क्यों ..??

- देर रात महिला की जवान बेटी की चारपाई पर आकर बैठ गया था युवक, महिला नींद से जाग गई तो घटना को दिया अंजाम   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। अबोहर, पंजाब   


पंजाब के अबोहर क्षेत्र में एक विधवा महिला की उसके ही पड़ोसी युवक द्वारा हत्या करने की खबर है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी युवक देर रात उसकी जवान लड़की की चारपाई पर आकर बैठ गया था। मां की नींद खुलते ही युवक ने किसी भारी रॉड से महिला पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद महिला की लड़की के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
जानकारी अनुसार अबोहर के गांव अमरपुरा में विधवा महिला कलावंती अपनी बेटी वीरपाल कौर के साथ रहती है और लोगों के घरों में काम कर दोनों का गुजर-बसर होता है। वीरवार रात जब दोनों सोई हुई थी तो आधी रात के बाद पड़ोसी युवक संजय गलत नीयत से वीरपाल की चारपाई पर आकर बैठ गया। वीरपाल द्वारा शोर मचाने पर कलावंती उठी तो संजय ने कलावती के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। 
घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और वीरपाल कौर के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

No comments