वैक्सीनेशन सेवा ...... धार्मिक स्थानों में आयोजित कैंप में 971 लोगो को लगी वेक्सीन, कल भी लगेगा कैंप ........ पढ़े कहाँ . ???
- श्री सत्यनाराण मंदिर में 18 से 45 वर्ष के 740 लोगो को और 45 वर्ष अधिक 61 को कोविशील्ड का लगा टीका
- श्री रानी साहिबा मंदिर में 18 से 45 वर्ष के 160 लोगो और 45 वर्ष अधिक 10 लोगो को लगाई गई वेक्सीन
- जनता को संदेश --- वेक्सीन के बाद भी कोरोना के नियमों की पालना बेहद जरूरी, स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार के नये आदेशों के तहत प्रदेश में को-वेक्सीन की दूसरी डोज़ और 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वर्ग के लोगो को वेक्सीन लगाने की मंजूरी के बाद 19 जून शुक्रवार को कपूरथला के श्री सत्यनारायण मंदिर व श्री रानी साहिबा मंदिर परिसर में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 971 लोगो ने कोरोना वेक्सीन का टीका लगाया गया। इस बात की विस्तार से जानकारी देते हुए एसएमओ डॉक्टर संदीप धवन ने बताया कि सिविल अस्पताल की टीम के सहयोग और डॉ राजीव भगत के नेत्रत्व में आयोजित कैंप में श्री सत्य नारायण मंदिर परिसर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 740 लोगो को और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 61 लोगो को वेक्सीन की डोज़ लगाई गई है। वहीं रानी साहिबा मंदिर में आज 18 वर्ष से अधिक उम्र के 160 लोगो को और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 10 लोगो को वेक्सीन की डोज़ लगाई गई है।
वहीँ श्री सत्यनारायण मंदिर के मुख्य सेवादार नरेश गोसाई और श्री रानी साहिबा मंदिर के सेवादार लविश कालिया ने बताया कि कल 20 जून को भी वेक्सिनेशन केम्प लगाया जायगा। जिसमे को- वैक्सिंन की दूसरी डोज़ और 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगो को पहली और दूसरी डोज़ लगाई जायगी। इसके साथ ही विदेश पढ़ने के लिए जाने वाले विद्यार्थीओ के लिए भी अब सरकार ने टीकाकरण मंजूरी दे दी है। जिनको मंदिर परिसर में आयोजित केम्प में वेक्सीन लगाई जायगी।
नरेश गोसाई ने यह भी बताया कि वेक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों के बैठे तथा जलपान की व्यवस्था मंदिर कमेटी की तरफ से की जाती है।
इस वैक्सीनेशन ड्राइव में श्री सत्यनारायण मंदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से डॉ भोला भीम सेन अग्रवाल, रविंदर अग्रवाल, राजेश सूरी, अमन बहन ,पुलकित सूरी, अनिल गुप्ता, राकेश शर्मा, पंकज, सुशील सूरी आदि ने वैक्सीनेशन कैंप में आने वाले लोगों की रजिस्ट्रेशन तथा अन्य कार्यों में सेवा निभा रहे हैं। वहीँ श्री रानी साहिबा मंदिर में शशि पाठक, पवन कालिया, अजित कुमार, दीपक कालिया, रशपाल सिंह बॉबी, मनदीप जोशी, अमित कालिया, मोहित और विकास अग्रवाल आदि सेवा निभाई है।














No comments