ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क निर्माण में सब स्टैंडर्ड मेटीरियल का शक ..... निगम अधिकारियों ने सैंपल भरवाकर जांच के लिए भेजा ......

- सेमल की रिपोर्ट आने के बाद होगी ठेकेदार पर कारवाही -- ईओ  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला  

विरासती शहर कपूरथला में बीते कुछ माह में विकास के नाम पर करवाए गए कार्य शक के घेरे में आते नजर आ रहे हैं। क्योंकि अभी कुछ माह पहले ही बनी शिव कॉलनी की अधूरी बनी सड़क के निर्माण में सब स्टैंडर्ड मेटीरियल उपयोग किए जाने की शिकायत के बाद निगम अधिकारियों ने सड़क के मटेरियल का सैंपल भरवा कर अमृतसर लैब में जांच के लिए भेजा है। इस बात की पुष्टि ईओ नगर निगम आदर्श कुमार ने करते हुए थे भी बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद उचित कारवाही अंजाम में लाई जाएगी। 

नगर निगम कपूरथला के ईओ आदर्श कुमार से मिली जानकारी अनुसार बीते वित्त वर्ष में शहर में हुए विकास कार्यों के अंतर्गत कई क्षेत्रों में सीसी फ्लोरिंग तथा इंटरलॉक टाइल लगाने का कार्य किया गया था। जिसके बाद शिव कॉलोनी में एक अधूरी बनी सीसी फ्लोरिंग सड़क के निर्माण में सब-स्टैंडर्ड मटेरियल उपयोग किए जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर उच्च अधिकार्रियो के आदेश पर उक्त सड़क के मटेरियल का सैंपल भरवा कर सील किया गया है। ईओ ने यह भी बताया कि सील किए गए सैंपल को जांच के लिए अमृतसर लेबोटेरी में भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी। 

वही दूसरी तरफ इस क्षेत्र में अधूरी पड़ी सड़क के निर्माण और सैंपल भरने की गतिविधि का मामला राजनीति से प्रेरित होने की चर्चा भी है। 

No comments