ब्रेकिंग न्यूज़

खबरनामा इंडिया की खबर पर लगी मुहर ..... कपूरथला निगम की पहली मेयर कुलवंत कौर के सिर सजा ताज .....

- कई दिनों से चल रही अटकलों पर लगा विराम, सीनियर डिप्टी मेयर राहुल कुमार और डिप्टी मेयर बने विनोद सूद   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब  

फोटो बबलू 

कपूरथला नगर निगम मेयर के संबंध में खबरनामा इंडिया की खबर पर शुक्रवार को बाद दोपहर मुहर लग गई है. और नवगठित कपूरथला निगम की पहली मेयर के पद पर महिला पार्षद कुलवंत कौर को विराजमान किया गया है। इस बात की घोषणा खबरनामा इंडिया ने पहले ही कर दी थी कि कांग्रेस के विजेता हुए 45 पार्षदों में से 50% से अधिक महिलाएं हैं, इसलिए मेयर के पद पर महिला पार्षद का विराजमान होना लगभग तय था। 

फरवरी 2021 में हुए निकाय चुनाव के नतीजों के बाद नवगठित कपूरथला नगर निगम के मेयर के पद के लिए चल रही भागदौड़ और अटकलों पर शुक्रवार को विधायक राणा गुरजीत सिंह की मौजूदगी में नगर निगम परिसर में हुई बैठक के बाद विराम लग गया है। और 2 बार पार्षद का चुनाव जीत चुकी वार्ड 3 से महिला पार्षद कुलवंत कौर पर विधायक राणा ने अपना विश्वास जताते हुए मेयर के पद पर आसीन कर दिया है। हालाँकि विधायक राणा ने सभी वर्गो को बराबर सम्मान देते हुए सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर पहली बार चुनाव जीते युवा पार्षद राहुल कुमार को और डिप्टी मेयर के पद पर शिक्षित पार्षद मास्टर विनोद सूद को जिम्मेदारी दी है।  

बता दें कि कपूरथला निगम के मेयर पद के लिए नाम की घोषणा को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल चल रहा था। विधायक राणा के निवास पर सुबह से ही पार्षदों तथा अधिकारियों के बीच विधायक की बैठकों का क्रम जारी हो गया था जिसमें दोपहर बाद बंद कमरे में हुई बैठक के उपरांत फैसला ले लिया गया। जिसका पटाक्षेप नगर निगम परिसर में डिविज़नल निगम कमिश्नर गुरप्रीत कौर सपरा व डीसी दीप्ती उप्पल की अध्यक्षता में पार्षदों द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद किया गया। वही दोपहर बाद नगर निगम का माहौल भी काफी गहमागहमी भरा दिखाई दिया। जहां कांग्रेस के सेकड़ो समर्थक तथा विधायक राणा के चहेते नगर निगम के मीटिंग हाल के बाहर एकत्र होकर मेयर के नाम की घोषणा का इंतजार बेसबरी से करते देखे गए। हालांकि डेढ़ घंटा इंतजार के बाद लगभग शाम 5 बजे पार्षदों की प्रोसिडिंग खत्म होने के उपरांत निगम की पहली मेयर कुलवंत कौर का चयन किया गया। और साथ ही सभी तरफ समर्थकों द्वारा ढोल की थाप पर भांगड़े डालने का माहौल बन गया। इसके बाद साथ ही विधायक राणा गुरजीत सिंह ने सभी वर्गों का बराबर सम्मान रखते हुए सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर राहुल कुमार तथा डिप्टी मेयर के पद पर मास्टर विनोद सूद को जुम्मेदारी सौंपी गई। इस औपचारिकता के बाद सभी पदाधिकारिओं ने माता भद्रकाली मंदिर सहित शहर के कई धार्मिक स्थलों  शीश नवाया और भगवान का आशीर्वाद लिया। 


No comments