ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ...... बरगाडी कांड को लेकर 2 एसपी रैंक के अधिकारियों पर गिरी गाज

 - SP बलजीत सिंह व SP परमजीत सिंह पन्नू तत्काल प्रभाव से निलंबित 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 

पंजाब के बहुचर्चित बरगाड़ी बेअदबी मामले में कोटकपूरा गोलीकांड से संबंधित बड़ी कार्रवाई अंजाम में लाते हुए प्रदेश के 2 एसपी रैंक के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उक्त मामले में नामजद तत्कालीन डीएसपी कोटकपूरा व वर्तमान एसपी बलजीत सिंह सिद्धू तथा एडीसीपी लुधियाना एसपी परमजीत सिंह पन्नू को निलंबित किया गया है। अनुराग अग्रवाल गृह सचिव ने डीजीपी पंजाब की सिफारिश पर दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आदेश जारी किये है। 

बता दें कि बरगाड़ी कांड में गठित की गई एसआईटी ने दोनों पुलिस अधिकारियों को कोटकपूरा गोलीकांड में थाना सिटी कोटकपूरा में कई अन्य गंभीर धाराओं में नामजद किया हुआ है। इनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। वही मामले के आधार पर डीजीपी पंजाब ने गृह सचिव अनुराग अग्रवाल से इन दोनों अधिकारियों को निलंबित करने की सिफारिश की थी। जिसे स्वीकार करते हुए गृह सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं।

No comments