Breaking ..... जालंधर में गेस्ट हाउस में पुलिस का छापा, संदिघ्ध हालत में कई लड़के लड़कियां मिले
- एसएचओ बोले -- आईडी के आधार पर चार रूम बुक थे, वेरिफाई कर छोड़ दिया
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर, पंजाब
पंजाब के जालंधर में शहीद भगत सिंह चौक के पास एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को पुलिस ने छापा मारने की खबर है। बताया जा रहा है कि छापेमारी में कई लड़के और लड़कियां संदिघ्ध हालत में काबू किए गए हैं। और गेस्ट हाउस संचालक से पूछताछ जारी है। दूसरी तरफ सूत्रों की माने तो राजनितिक दबाव के चलते मामले को दबाने की कवायद भी जारी है। जबकि पुलिस टीम गेस्ट हॉउस में चार रूम आईडी के आधार पर बुक होने की बात कह रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्रताप बाग के नजदीक एक गेस्ट हाउस में छापा मारा है। इस छापेमारी में पुलिस को कई लड़कियां और लड़कें संदिघ्ध हालत में पकड़े गए हैं। पुलिस की छापेमारी से गेस्ट हॉउस में हड़कंप की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने जैसे ही छापा मारा तो कुछ लड़कें गेस्ट हाउस से भागते नजर आए। इस दौरान प्रताप बाग की तरफ खाली पड़े इलाके में लड़के भाग खड़े हुए। पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस के कमरे खुलवाए तो अंदर कई लड़के और लड़कियां संदिघ्ध हालत में देखे गए। जिन्हे जाँच के बाद छोड़ दिया गया।
एसएचओ डिवीज़न 3 के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि गेस्ट हॉउस में चार रूम आईडी के आधार पर बुक थे जिनकी जाँच के बाद छोड़ दिया गया है।










No comments