जिला व सैशन जज ने सुखजीत आश्रम और वैदिक आश्रम का किया औचक निरीक्षण
- सीडीपीओ को दिए निर्देश --- साफ़ सफाई और स्वच्छ पानी की सुविधा का रखे ख्याल
खबरनामा इंडिया ( गगनदीप ), कपूरथला
सुखजीत आश्रम होम फार मैंटली रिटायर्ड चिल्ड्रन व आर्य वत्साल्य ग्रह वैदिक आश्रम का औचक निरीक्षण मंगलवार को जिला व सैशन जज कपूरथला किशोर कुमार, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) जसबीर कौर, चीफ जुडिशियल मैजिस्ट्रेट मोनिका लांबा कपूरथला व चीफ जुडिशियल मैजिस्ट्रेट-कम-सचिव जिला कानूनी सेवा अथार्टी अजीत पाल सिंह द्वारा किया और दोनों जगह पर ही बच्चों के रख-रखाव व उन्हें दी जा रही मूलभूत सुविधाओं से संतुष्टि व्यक्त की।
इस मौके सीडीपीओ-कम-सुपरडैंट स्नेह लता ने बताया कि बच्चों का मेडिकल चैकअप करने के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला से डाक्टरों की टीम समय-समय पर भेजी जाती है। और इमरजैंसी होने की सूरत में बच्चों को विशेष तौर पर सिविल अस्पताल में भेजा जाता है। वहां पर उनका प्राथमिकता के तौर पर इमरजैंसी वार्ड में इलाज किया जाता है। सैशन जज ने सीडीपीओ को निर्देश दिए है कि बच्चों के आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए और रसोई जहां खाना बनाया जाता है आसपास जगह पूरी तरह साफ सुथरी होनी चाहिए और पीने के पानी की भी पूरी तरह व्यवस्था की जाए। आर्ट एंड क्राफ्ट की अध्यापक रमा ने बच्चों की तरफ से तैयार की गई ड्राइंग भी जजों को दिखाईं।
इसके बाद जिला व सैशन जज ने आर्य वत्साल्य ग्रह वैदिक श्रम आश्रम पुरानी दाना मंडी, कपूरथला का भी दौरा किया गया। इस दौरान आश्रम की रसोई, बाथरूम और टाॅयलट की व्यवस्था संतुष्टि जनक थी। आश्रम के प्रधान कपूर चंद गर्ग की तरफ से माननीय जज साहिब को जानकारी देते हुए बताया कि इस आश्रम में झुग्गी झोंपड़ी में रह रहे लगभग 38-40 बच्चों को रोज़मर्रा की आश्रम में खोले गए स्कूल में मुफ़्त पढ़ाई करवाई जाती है। कोविड-19 के कारण स्कूल बंद किया गया है। उन्होंने सुखजीत आश्रम और आर्य वत्सल्य गृह वैदिक श्रम आश्रम में रह रहे बच्चों को चप्पले व बिस्कुट बांटे गए।
इस अवसर आर्य वत्सल्य गृह वैदिक श्रम आश्रम के सीनियर उप प्रधान धर्मपाल उप्पल, महामंत्री विजय कुमार खोसला, डा. रणवीर कौशल, जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी के सदस्य संजीव कुमार लक्की तथा सुखजीत आश्रम में कार्यरत कमला शर्मा, कुलबीर कौर चिल्ला, विश्वजीत अटैनडैंट, कपूर चंद गर्ग प्रधान आदि उपस्थित थे।











No comments