ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी फंड में करोड़ों की हेरा-फेरी, प्रदेश के दो पूर्व अधिकारी काबू

सरकारी खजाने को 1 करोड़ 56 लाख का पहुँचाया नुक्सान 

 खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब 

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने करोड़ों रुपए के सरकारी फंडों में हेरा-फेरी करने के आरोप में पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड के दो पूर्व अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के आधार पर श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व उप-कल्याण कमिश्नर सुच्चा सिंह और पूर्व डिप्टी कंट्रोलर वित्त और लेखा जगदीप सिंह सैनी पर गबन करने और सरकारी खजाने को भारी नुक्सान पहुँचाने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि इसी केस में बोर्ड की लेखा सहायक हिना को विजीलैंस ब्यूरो पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हिना ने इन दोनों अधिकारियों की आपसी मिलीभगत के साथ इन्टरनेट बैकिंग के द्वारा सरकारी खजाने को 1,56,91,063 करोड़ रुपए का भारी नुक्सान पहुँचाया है।
प्रवक्ता के अनुसार मानव एन्क्लेव खरड़ की वासी हिना ने यह सारा पैसा इन्टरनेट बैंकिंग के द्वारा अपने रिश्तेदारों के खातों में तबदील कर दिया था। उसने यह पैसा 172 अलग-अलग ट्रांजैकशनों के माध्यम से अलग अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया। जांच के बाद यह पता चला कि सुच्चा सिंह और जगदीप सिंह सैनी ने कभी भी बैंक लेन-देन के साथ कैश बुक का मिलान नहीं किया। 
बता दे की जांच में यह भी पाया गया कि यह दोनों अधिकारी सरकारी फंडों की हेरा-फेरी में शामिल थे। इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पहले ही थाना खरड़ एसएएस नगर में धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

No comments