ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ..... घर से राशन लेने गई नाबालिगा हुई गायब, परिवार को पडोसी लड़के पर भगा ले जाने का शक

- पुलिस ने नाबालिगा के मामा की शिकायत पर किया मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी  

खबरनामा इंडिया संवाददाता कपूरथला 

कपूरथला के मेहताबगढ़ वासी एक 14 वर्षीय नाबालिगा घर से किरयाने की दुकान पर राशन लेने गई, लेकिन घर वापस नहीं आई। परिवार को शक है कि पड़ोस में रहने वाला लड़का उसको भगा ले गया है। नाबालिग लड़की के मामा की शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिव कॉलोनी मेहताबगढ़ वासी कुलवंत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी 14 वर्षीय भांजी जो 12 दिसंबर रात लगभग 7:30 बजे मोहल्ले की एक दुकान से किरयाने का सामान लेने गई थी। लेकिन वापस नहीं आई। उसकी कई जगह तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली। शिकायतकर्ता नहीं बताया कि उन्हें शक है कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक लड़का गोविंदा, जो उस पर गलत नजर रखता था।  वह उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। और वह भी 12 दिसंबर रात से घर से गायब है। सिटी थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

No comments