किसान आंदोलन ...... अन्नदाता ने एक दिन के लिए अन्न का किया त्याग
- सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल में किसान नेताओ का अन्न त्याग
- केजरीवाल भी भूख हड़ताल में देंगे सहयोग, कैप्टन बोले नौटंकी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन का आज 19वे दिन में प्रवेश कर गया है। वहीँ दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानो ने सोमवार सुबह 8 बजे से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। देश का अन्नदाता कहलाने वाला किसान का अन्न त्याग करने की प्रकिर्या शाम 5 बजे तक चलेगी। दूसरी ओर आंदोलन को तुज करते हुए सभी जिला मुख्यालयों पर आज धरना दिया जाएगा। किसानों ने रविवार को कुंडली बॉर्डर पर मीटिंग कर यह फैसले लिए थे। किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन के संबंध में जो भी फैसला कुंडली बॉर्डर से होगा, वही आखिरी माना जाएगा।
दूसरी तरफ किसान आंदोलन को लेकर राजनीती भी लगातार जारी है। जिसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों की भूख हड़ताल को समर्थन देते हुए कहा है और कहा कि वह खुद भी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल के उपवास को नौटंकी बताया।
No comments