Breaking..... रेलवे ट्रैक पर युवा लड़का लड़की का मिला शव, पहचान के लिए रेलवे पुलिस कर रही पूछताछ
- खोजेवाल के नजदीक रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह लगभग 20-22 वर्ष के लड़का और लड़की काकटा हुआ शव जीआरपी ने किया बरामद
खबरनामा इंडिया (गगनदीप), कपूरथला
कपूरथला के गांव खोजेवाल रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह एक लड़का और लड़की का कटा हुआ शव मिला है इन दोनों की उम्र लगभग 20 - 22 वर्ष लग रही है। जीआरपी पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला के शव गृह में रखवा कर इनकी पहचान के लिए आसपास पूछताछ शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही इन दोनों के परिवार का पता लगा लिया जाएगा। प्राथमिक जांच में दोनों प्रेमी प्रेमिका प्रतीत हो रहे हैं।
No comments