ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेम संबंधों में आत्महत्या..... रेल ट्रैक पर मिले शवों की हुई पहचान.....

 - जालंधर वासी थे लड़का -लड़की,  2 दिन घर से हुए थे गायब, आज मिले शव

खबरनामा इंडिया (गगनदीप), कपूरथला 

कपूरथला के खोजेवाला के नजदीक रेलवे ट्रैक परशनिवार सुबह मिले लड़का - लड़की के शवों की पहचान करने में जीआरपी ने सफलता हासिल कर ली है। जीआरपी पुलिस ने दोनों के परिजनों के बयान दर्ज कर धारा 174 की कार्रवाई कर दी है। और शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिए है। बताया जा रहा है कि दोनों ही पिछले 2 दिन से अपने घर से गायब थे। और सूत्रों की माने तो लगभग 1 वर्ष पहले सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती हुई थी। 

जीआरपी अधिकारी शकील से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 16 वर्षीय किरणदीप कौर पुत्री सर्वजीत सिंह वासी ग्रीन वैली बस्ती दानिशमंदा तथा लड़के की पहचान 17 वर्षीय मनप्रीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह गांव सफीपुर जालंधर के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के प्रेम संबंध थे और वह 2 दिन पहले घर से अचानक गायब हो गए थे। जिसकी सूचना उन्होंने संबंधित पुलिस थानों में दे दी थी। फिलहाल परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई कर शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिए गए है।

No comments