काला संघिया के नजदीक गोली चली, मौके पर पहुंची पुलिस
- भाइयो के विवाद में एक ने दूसरे को मरी गोली, घायल को करवाया दाखिल
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर, कपूरथला
पंजाब के कपूरथला के कला संघिया के नजदीक कुछ देर पहले दो भाइयो के विवाद में गोली चलने की सूचना है। जिससे एक लड़के की हालत नाजुक है। जिसे जालंधर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जबकि गोली चलाने आरोपी फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार काला सिंघिया रोड पर एक भाई ने अपने ही भाई पर गोली चला दी है। काला सिंघिया रोड पर प्लाई फैक्टरी में 2 भाईयों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पहले दोनों भाइयों में हाथापाई हुई। उसके बाद एक भाई ने गोली चला दी।
गोली चलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छोटे भाई ने गोली दागी जो उसके बड़े भाई को लग गई। जिससे बड़े भाई को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोली चलाने वाला छोटा भाई घर से फरार बताया जा रहा है।
No comments