ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस पर हमला .... नाके पर तैनात दो कर्मिओ को घायल कर AK-47 छीनी, वर्दी में थे हमलावर

एसआई मेजर सिंह और होमगार्ड जवान सुखविंदर सिंह गंभीर घायल, उपचाराधीन 

खबरनामा इंडिया संवाददाता। मोगा, पंजाब 

पंजाब के मोगा में देर रात नाके पर तैनात पुलिस टीम पर हमला कर AK-47 छीन ले जाने की वारदात हुई है।जिसमे दो पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए है। यह भी जानकारी मिली है कि हमलावर फौजी कपड़े पहने हुए थे। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। दूसरी तरफ पुलिस टीमें हमलावरों की तलाश में जुट गई हैं।

जानकारी अनुसार शनिवार-रविवार देर रात लगभग ढाई बजे मोगा-जालंधर हाईवे पर स्थित गांव जलालाबाद के नजदीक एसआई मेजर सिंह और होमगार्ड जवान सुखविंदर सिंह नाके पर तैनात थे। वहां कुछ संदिघ्ध युवकों को देख कर्मिओ ने पूछताछ की। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया और कहासुनी हो गई। संदिघ्ध युवकों ने दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर मारपीट की और उनकी AK-47 रायफल छीन कर फरार हो गए।

घायल कर्मिओ ने संबंधित थाने में दी और अधिकारियों को भी बताया। सूचना मिलने के बाद टीम घटनास्थल पर पहुंच गए और संदिघ्धो व रायफल की तलाश शुरू कर दी। तुरंत आसपास के क्षेत्र को सील सर्च अभियान चलाया गया। 

No comments