आत्महत्या ...... गर्भवती महिला ने 10 वर्षीय बेटी और बुजुर्ग मां के साथ जहर खाकर की आत्महत्या, जाने वजह ...... ???
- महिला की दूसरी शादी थी और पति उसके चरित्र पर करता था शक
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। तरनतारन, पंजाब
पंजाब के तरनतारन में एक गर्भवती महिला ने अपनी 10 वर्षीय बेटी और बुजुर्ग मां के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की खबर है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला की यह दूसरी शादी थी व एक दिन बाद डिलीवरी होनी थी। और महिला के पति को उसके चरित्र पर शक था। जिससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की है।
तरनतारन के गुरु तेग बहादुर नगर में हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जाँच में महिला के पति ने चरित्र संदेह की बात कबूली है। डीएसपी सुच्चा सिंह ने बताया कि महिला की दूसरी शादी थी। मामले की जाँच जारी है।










No comments