ब्रेकिंग.... कल पंजाब बंद का ऐलान ... पढ़ें किसने किया ऐलान
- कई जत्थेबंदियों ने अलग-अलग पंजाब बंद का किया ऐलान
- एक तरफ समूह दलित भाईचारे ने हाथरस की बेटी मनीषा के कातिलों को फांसी दिलाने लिए बंद का आह्वाहन
- दूसरी तरफ भाजपा और आप की एससी अलायंस की तरफ से कल पंजाब बंद दौरान 3 घंटे का चक्का जाम
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर एक तरफ संत समाज ने 10 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान किया है। इस बंद के समर्थन में आम आदमी पार्टी के अलावा भारतीय जनता पार्टी सहित शेड्यूल्ड कास्ट अलायंस भी साथ हैं। राजनीतिक पार्टियां व सामाजिक संगठन सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में 63.91 करोड़ रुपए के घोटाले में विभाग के एडीशनल चीफ सेक्रेटरी कृपा शंकर सरोज ने अपनी जांच रिपोर्ट चीफ सेक्रेटरी विनी महाजन को सौंपी थी। इस मामले में मुख्यमंत्री ने चीफ सेक्रेटरी से पुन: जांच करवाई। इसके बावजूद जांच में मंत्री को क्लीन चिट दी गई। इस बारे में शेड्यूल्ड कास्ट अलायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर अनुसूचित जाति के छात्रों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाया है। कैंथ ने कहा कि संत समाज और सभी अनुसूचित जाति संगठन के कार्यकर्ता 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक पंजाब भर में चक्का जाम करेंगे।
दूसरी तरफ हाथरस में दलित बेटी मनीषा को इन्साफ दिलाने के लिए समूह दलित भाईचारे ने 10 अक्टूबर पंजाब बंद की काल दी है। उनकी मांग है कि दलित बेटी मनीषा से हुए सामुहिक दुष्कर्म के बाद मौत के मामले में उसके कातिलों को फंसी की सजा दी जाये। और जब तक उसको इंसाफ नहीं मिलता तब तक दलित समाज शांत नहीं बैठेगा। इस बंद की काल लेकर कपूरथला में भीम आज़ाद फ़ोर्स एक्शन कमेटी आल इंडिया, बाल्मीकि टाइगर फ़ोर्स आल इंडिया व अन्य कई संगठनों ने शहर के बाज़ारो में दुकानदारों को सूचित कर सहयोग की मांग की है। और दलित बेटी मनीषा को इंसाफ दिलाने के लिए सहयोग हेतु बंद को कामयाब करने में बाजार बंद रखने की गुजारिश की है।










No comments