कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली ...... राहुल बोले --- कांग्रेस सरकार बनने पर कचरे के डिब्बे में फेंक देंगे इन कृषि कानूनों को
- राहुल गांधी का मोदी से सवाल .... कानून अगर किसानों के हित में है तो सदन में खुली बहस क्यों नहीं की ?
खबरनामा इंडिया ( रशपाल ), मोगा, पंजाब
जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो इन तीन काले कानूनों को खत्म कर कचरे के डिब्बे में फेंक देंगे। यह शब्द राहुल गांधी ने मोगा में ट्रैक्टर रैली आरंभ करने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहे है और यह भी कहा कि इन कानूनों को कॉविड महामारी के दौरान लागू करने की क्या जरूरत थी। अगर प्रधानमंत्री मोदी यह बिल किसानों के लिए हितकारी कहते हैं, तो इस पर सदन में खुली बहस क्यों नहीं की गई।
बता दें कि राहुल गांधी पंजाब में तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जिस दौरान वह किसानों के पक्ष में कृषि बिलो के विरोध में रैलियां कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को पंजाब कांग्रेस की तरफ से कृषि बिलों के विरोध में लगभग 5000 ट्रैक्टरों के साथ ट्रैक्टर रैली निकाली गई। जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह व जाखड़ सहित महासचिव केसी वेणुगोपाल हरीश रावत और पूर्व निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए।
केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह कानून किसानों के साथ सरासर धोखा है। इन कानूनों की मदद से 23 अरबपतियों की नजर किसानों की जमीन और फसल पर है। उन्होंने यह भी कहा की मौजूदा सिस्टम में कुछ खामियां हैं, इन्हें बदलने की आवश्यकता है। लेकिन इसे नष्ट करने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्हें नष्ट करना चाहते हैं।
वही पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि किसान देश की रीड की हड्डी है। किसानों के खिलाफ कोई भी कदम बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इन कानूनों से 30 हजार आढ़ती और 5 लाख मजदूर बर्बाद हो जाएंगे।











No comments