ब्रेकिंग न्यूज़

झड़प ..... भाजपा नेताओं और किसानों में हुई झड़प, जिला प्रधान सहित 2 नेता घायल, पुलिस ने मौका संभाला

- भाजपा के प्रदेश प्रधान के नेतृत्व में निकाली जाने वाली दलित इंसाफ यात्रा के स्वागत में इकट्‌ठा हुए थे भाजपाई 

खबरनामा इंडिया (विपन, नरिंदर कपूर), नवांशहर, पंजाब 

पंजाब के नवांशहर में वीरवार को भाजपा नेताओं और किसान संगठनों में टकराव हो गया। बताया जा रहा ही कि इस घटना में कई लोग भी घायल हुए है। जिनमे भाजपा जिला प्रधान पूनम माणक और भाजपा एससी मोर्चा के नेता जीवन कुमार भी शामिल हैं। भरी पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद हालत पर काबू पाया है। 

बता दे कि भाजपा के पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला सहित कई बड़े नेताओं के नेतृत्व में दलितों के मुद्दों को लेकर दलित इंसाफ यात्रा निकाली जानी थी। जालंधर से शुरू होकर चंडीगढ़ पहुंचने वाली इस यात्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नवांशहर में भी स्वागत करना था। इससे पहले भाजपा के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष पूनम माणक और भाजपा एससी मोर्चा के नेता जीवन कुमार के नेतृत्व में इकट्‌ठा हुए थे। और भाजपा नेता जब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूल माला अपर्ण करने के लिए पहुंचे तो वहां पहले से तैयार किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी सीधी झड़प हो गई। और नौबत हाथापाई तक पहुँच गई। मोके के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार किसानों ने जीवन कुमार पर हमला कर दिया। इसके बाद जब पूनम माणक बीच में आई तो उन्हें भी चोटे आई। आंदोलनकारी किसानों और भाजपाइयों की इस झड़प में कइयों के कपड़े तक फट गए। पुलिस ने कड़ी मशक्क्त के बाद दोनों गुटों को अलग किया और दोनों को शांत किया। मोके पर किसान जत्थेबंदियों ने यह भी कहा कि वह खेती कानूनों को वापस करवाने तक भाजपा नेताओं को किसी भी गांव और शहर में घुसने नहीं देंगे।  



No comments