ब्रेकिंग न्यूज़

Unlock 5.... स्कूल, सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स के लिए नई गाइडलाइन ..... ??

- केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल मल्टीप्लेक्स खोलने की इजाजत 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली   

केंद्र सरकार एक अक्टूबर से अनलॉक - 5 की शुरुआत करने जा रही है। इसको लेकर सरकार ने बुधवार को कुछ नई रियायतों का ऐलान कर नई गाइडलाइन जारी की है। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा मार्च में लॉकडाउन लगाया गया था। और उसके बाद से ही क्रमवार दायित्वों का ऐलान भी किया जा रहा है। इसी क्रम में एक अक्टूबर से अनलॉक - 5 की गाइडलाइंस लागू की गई है।

केंद्र सरकार की तरफ से बुधवार को जारी की गई नई गाइडलाइंस के अनुसार सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर्स व स्विमिंग पूल और एंटरटेनमेंट पार्क को 15 अक्टूबर से खोलने की इजाजत दे दी गई है। इन आदेशों में केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया गया है कि सिनेमा, थिएटर मल्टीप्लेक्स में 50% बैठने की क्षमता के साथ ही खोलने की इजाजत है। इसके लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्टैंडर्ड ऑफ प्रोटोकॉल भी जारी किए जाएंगे।

बताने योग है कि इससे पहले अनलॉक - 4 के तहत सरकार ने मेट्रो सेवाएं तथा कई अन्य गतिविधियों को पुनः शुरू करने की इजाजत दी थी। जिन्हें मार्च के बाद से ही बंद रखा गया था। इसके साथ ही 21 सितंबर से स्कूल और कॉलेज को भी आंशिक तौर पर खोलने की इजाजत दी गई थी।

- स्कूलों के लिए गाइड लाइन 

केंद्र सरकार द्वारा जारी अनलॉक 5 की गाइडलाइन में स्कूलों, कोचिंग इंस्टीट्यूट को खोलने का फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ दिया है। राज्य सरकार अपने राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए खुद फैसला ले सकेंगे। जबकि किसके लिए उन्हें बच्चों के माता-पिता की मंजूरी की आवश्यकता भी होगी।

No comments