Breaking ...... लोक इंसाफ पार्टी के चीफ सिमरजीत बैंस सहित 25 लोग पुलिस हिरासत में, मामला दर्ज , जाने क्यों....??
- बैंस सहित 25 लोगो पर कोविद 19 नियमो की उलंघना का मामला दर्ज, शाम तक हो सकती है जमानत
- पोस्ट मैटिक स्कॉलरशिप घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर जालंधर में देना था धरना
- पुलिस ने लम्मा पिंड चौक पर ही प्रदर्शन समाप्त करने को बोला लेकिन बैंस नहीं माने
खबरनामा इंडिया (विशाल), जालंधर, पंजाब
पंजाब के जालंधर में वीरवार को पुलिस ने लोक इंसाफ पार्टी के चीफ सिमरजीत सिंह बैंस को हिरासत में ले लिया है। वह प्रदेश में पोस्ट मैटिक स्कॉलरशिप स्कीम दौरान 64 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच सीबीआई से जाँच करवाने की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ जालंधर में धरना देने आये थे। फिलाहल पुलिस द्वारा लम्मा पिंड चौंक पर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
जानकारी अनुसार लोक इंसाफ पार्टी के चीफ सिमरजीत सिंह बैंस पार्टी के जिला प्रधान जसवीर बग्गा के साथ लम्मा पिंड चौक पर पहुंचे थे। विधायक बैंस व उनके समर्थकों ने पोस्ट मैटिक स्कॉलरशिप स्कीम दौरान 64 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच सीबीआई से जाँच करवाने की मांग को लेकर लम्मा पिंड चौक, किशनपुरा चौक से रेलवे स्टेशन की तरफ प्रदर्शन करना था। जिसके बाद मदन फ्लोर मिल चौक, शास्त्री मार्केट, होते हुए कंपनी बाग चौक व भगवान वाल्मीकि चौक तक रोष प्रदर्शन करते हुए जाना था।
हिरासत से पहले बैंस ने यह भी कहा कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की 37 पेज की रिपोर्ट में जब साधु सिंह धर्मसोत का नाम ही आ गया तो उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में केंद्र का फंड आता है तो केंद्र सरकार को सीबीआई जांच करवानी चाहिए।
|रोष प्रदर्शन बारे मालूम होते ही एसीपी हरसिमरत सिंह व एसीपी सुखविंदर सिंह के नेत्रत्व पुलिस बल वहां पहुंच गया। जिन्होंने बैंस को अपना रोष प्रदर्शन लम्मा पिंड चौक के पास ही निपटा लेने को कहा और यह भी बताया कि उनकी मांग को जिला प्रशासन व सरकार तक पहुंचा दिया जायगा। लेकिन बैंस व उनके समर्थक नहीं माने और प्रदर्शन करने निकल पड़े तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि लोक इंसाफ पार्टी के चीफ सिमरजीत सिंह बैंस सहित 25 लोगो को हिरासत में लेकर कोविद 19 नियमो की उलंघना का मामला बाई नेम दर्ज कर लिया है।












No comments