सीएम कैप्टन की आई कोरोना टेस्ट रिपोर्ट, देखे क्या है ..???
- सीएम ने एक हफ्ते का एकांतवास किया खत्म
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपना कोरोना टैस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को नेगेटिव आने के बाद उन्होंने एक हफ्ते का सेल्फ कुअरनटीन खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री 28 अगस्त को विधानसभा के एक दिवसीय सैशन में दो विधायकों के सम्पर्क में आये थे, जिनका बाद में कोविड टैस्ट पॉजिटिव आया था। उसके बाद एहतियातन वह एकांतवास पर चले गए थे।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह जिन मंत्रियों, कांग्रेसी विधायकों और सीनियर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता की ने बातचीत में खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने आज अपना टैस्ट करवाया और रिपोर्ट नेगेटिव आई। महामारी के फैलने के बाद यह तीसरा मौका था जब मुख्यमंत्री ने अपना कोरोना टैस्ट करवाया है। अब जब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, तो उन्होंने अपना एकांतवास खत्म कर दिया है।















No comments