ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ........ क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा के कत्ल का मामला सुलझा, हमलावर गैंग के 3 लोग गिरफ्तार, 11 की तलाश जारी

- 19 अगस्त की रात को पठानकोट के गांव थरियाल में गैंग ने घर में घुसकर ठेकेदार अशोक कुमार के सोए हुए परिवार पर किया था हमला 

खबरनामा इंडिया। ब्यूरो। पठानकोट, पंजाब 

क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और फुफेरे भाई की हत्या करने और परिवार के अन्य सदस्यों को घायल करने वाले अपराधियों तक पंजाब पुलिस पहुंच गई है। और खुलासा किया है कि इस खतरनाक वारदात को अंतर राज्यीय लुटेरा गिरोह ने अंजाम दिया था। इस बात की पुष्टि करते हुए बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस गिरोह के 3 लोगों को पकड़ चुकी है। डीजीपी दिनकर गुप्ता के अनुसार काबू किये गए आरोपी राजस्थान के झुंझुनू के पिलानी झुग्गी वासी सावन उर्फ मैचिंग, मुहब्बत और शाहरुख खान है। जो कि फ़िलहाल चिड़ावा में रह रहे हैं। पुलिस ने इनसे घटना में लूटी गई ठेकेदार अशोक कुमार की सोने की अंगूठी, सोने की एक लेडीज रिंग, सोने की दो लेडीज चेन के अलावा 1530 रुपए और दो डंडे भी बरामद किए हैं। वही यह भी जानकारी दी है कि गेंग के अन्य 11 साथियों की तलाश भी जारी है।





No comments