हैवानियत की हद ........ 19 वर्ष की दलित लड़की से चार हैवानों ने गैंगरेप कर जीभ काटी, अस्पताल में हुई मौत
- मौत से पहले इशारो में ब्यां कर गई दरिंदगी की दास्ताँ
- उन्नाव जैसी जघन्य घटना को दोहराने की कोशिश, चारो आरोपी गिरफ्तार
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली
नई दिल्ली के अस्पताल में उपचारधीन हाथरस गैंगरेप पीड़िता 19 वर्षीय दलित लड़की आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। सूचना अनुसार उक्त पीड़िता के साथ चार हैवानों ने पहले गैंगरेप किया फिर उनकी जीभ काट दी ताकि वह अपनी जुबान न खोल सके। और उसको जान से मारने की कोशिश भी की गई थी। गंभीर घायल पीड़िता को पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया था। हाथरस में हुई गैंगरेप की उक्त घटना लगभग15 दिन पहले की बताई जा रही है। मरने से पहले पीड़िता ने इशारो में हैवानो द्वारा की गई दरिंदगी बयान की।
सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है कि गैंगरेप पीड़िता ने कल इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला की गला घोट कर हत्या करने की भी कोशिश की थी। इस दौरान पीड़िता ने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की। और हैवानो ने उनकी जीभ तक काट दी। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ से दिल्ली लाया गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा था लेकिन कल पीड़िता ज़िंदगी की जंग हार गई।
बता दें कि हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अपनी मां के साथ खेत पर चारा लेने के लिए गई युवती के साथ गांव के ही चार बदमाशों ने पहले दुष्कर्म कीया फिर उसे जान से मारने की कोशिश की और उसलकी जीभ भी काट दी। लेकिन युवती के चीखने-चिल्लाने से मौके पर ग्रामीणों को आता देख बदमाश वहां से फरार हो गए।पीड़ित युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के अनुसार इस सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चारों आरोपिओ संदीप, लवकुश, रामू और रवि को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी तरफ पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि गांव में ठाकुर जाति के लोगों ने उन्नाव जैसी जघन्य घटना को दोहराने की बात करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।










No comments