Breaking News ..... महानायक अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पोसिटिव, नानावटी अस्पताल में दाखिल
- अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट करके बताया, ''मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं"
- अमिताभ की रिपोर्ट के बाद अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई
- अमिताभ की रिपोर्ट के बाद अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मुंबई
बॉलिवुड स्टार महानायक अमिताभ बच्चन शनिवार देर शाम से नानावती
अस्पताल में दाखिल है। और उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस
बात का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर फैंस को दी। उसके कुछ देर बाद ही अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने की सूचना सूत्रों से मिली है।
अमिताभ ने ट्वीट करके
बताया, ''मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। अस्पताल में भर्ती हो चुका हूं।
मेरे परिवार और स्टाफ के सदस्यों का टेस्ट हुआ है। उनकी रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। उन्होंने पिछले 10 दिनों में उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध
करता है कि वह सभी अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं। अमिताभ के इस ट्वीट के बाद उनके चाहने वाले करोड़ो फेन्स उनकी लम्बी उम्र की दुआए मांग रहे है। और उनके जल्दी स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना भी कर रहे है।















No comments