ब्रेकिंग न्यूज़

मोगा में फिर चली गोलियां, बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

- बुट्‌टर गांव में बाइक सवार 3 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम- 3 दिन पहले भी मोगा में जींस शोरूम में हुई थी फायरिंग, दहशत का माहौल 
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मोगा, पंजाब 

मोगा के गांव बुट्‌टर में 3 बदमाशों द्वारा एक युवक पर फायरिंग जानलेवा हमला करने की घटना समने आई है। जबकि 3 दिन पहले ही मोगा में एक शोरूम मालिक को सरेआम गोलिओ से भून दिया गया था। इन घटनाओ से अप्राधिओं के होंसले बुलंद होने के संकेत मिल रहे है। गांव बुटटर में घायल युवक को गंभीर हालत में मोगा शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और एहतियात के तौर पर अस्पताल में भी पुलिस तैनात की गई है। सूत्रों की माने तो घायल ने यह भी बताया है कि जिन हमलावरों ने 3 दिन पहले शोरूम मालिक पर गोलिया चलाई थी उन्ही ने उस पर हमला किया है। लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है।  

जानकारी के अनुसार गांव बुट्टर में एक युवक ट्रैक्टर पर कहीं जा रहा था। अचानक बाइक पर सवार होकर आए 3 बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने 15-16 राउंड फायर किए और फरार हो गए। घायल ट्रैक्टर चालक को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
डीएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि उक्त मामला आपसी रंजिश का लगता है। पुलिस टीम मामले की जाँच कर रही है।  
बताने योग्य है कि 3 दिन पहले ही 2 बदमाशों ने मोगा में सुपर शाइन जींस शोरूम में घुसकर मालिक युवक पिंटा की हत्या कर दी थी। अगले दिन इस हमले का जिम्मा जगराओं के एक गैंगस्टर ने लिया था। इन घटनाओ के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और चर्चा यह भी है कि अप्राधिओं के होंसले बुलंद है।  

No comments