ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking news ....... कपूरथला जिले में दो नए कोरोना संक्रमित केस

- एक पुलिस विभाग से तथा दूसरा किसी पॉजिटिव के संपर्क में आने से हुआ संक्रमित
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
जिले में कोरोना संक्रमित बढ़ रहे मामलों की श्रंखला में वीरवार को जिले में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य विभाग के आईडीएसपी इंचार्ज डॉ राजीव भगत ने बताया कि वीरवार को 239 टेस्ट की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें से 237 नेगेटिव है तथा सिर्फ दो टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आई रिपोर्ट में एक 90 वर्षीय व्यक्ति जोकि किसी पॉजिटिव के संपर्क में आया था तथा दूसरा 49 वर्षीय युवक पुलिस विभाग से संबंधित है उन्होंने यह भी बताया कि दोनों ही केस फगवाड़ा से हैं।

No comments