ब्रेकिंग न्यूज़

breaking news......फरीदाबाद के 3 अधिकारी होम क्वारैंटाइन, सीएमओ, नगर निगम कमिश्नर और स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ

- फरीदाबाद में एचएसवीपी के प्रशासक के संपर्क में आए थे
- कुछ दिन पहले एचएसवीपी के प्रशासक और फरीदाबाद के डिप्टी सीएमओ भी मिले थे कोरोना पॉजिटिव
खबरनामा इंडिया। (हरभजन सिंह) फरीदाबाद, हरियाणा  

फरीदाबाद में कोरोना के कहर के बीच शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार, नगर निगम की कमिश्नर डॉ. यश गर्ग और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ डॉ गरिमा मित्तल होम क्वारैंटाइन हो गई है। तीनो ही पिछले दिनों कुछ ऐसे अधिकारियों के संपर्क में आए थे जो कोरोना पॉजिटिव हैं। सीएमओ डॉ ने पुष्टि करते हुए यह भी बताया कि उन्होंने सेम्पल दे दिए है और टेस्ट की रिपोर्ट भी एक दो दिन में आ जायगी।  तब तक वह होम क्वारैंटाइन रहेंगे। 
 कुछ दिनों पहले हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचएसवीपी) के प्रशासक कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर डॉ. यश गर्ग इन्हीं के संपर्क में आए थे। वहीं 18 और 20 जून को फरीदाबाद के बीके अस्पताल में बैठक हुई थी। वहीँ सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार भी पोसेटिव केस के सम्पर्क में आये थे। सभी अधिकारिओ के सेम्पल ले लिए गए है। जिनकी रिपोर्ट एक दो दिन में आएगी।
इस बैठक में फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ डॉ गरिमा मित्तल भी शामिल हुई थी। अब बीके अस्पताल के डिप्टी सीएमओ रमेश चंद्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके चलते दोनों अधिकारी होम क्वारैंटाइन हो गए हैं।




No comments