ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बोली ...क्या हम खामोश ही रहेंगे

- सामने आइए मोदी जी... यह वक्त चीन के सामने डटकर खड़े होने का है
 खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली 

लद्दाख की गलवान वेली में चाइनीज पीपल्स लिबरेशन आर्मी की टुकड़ियों के साथ हुई हिंसक झड़प में अधिकारियों समेत 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के मामले में एक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश को संबोधित करने और स्थिति पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। और अपने ट्वीट में लिखा कि हमारी जमीन, हमारी संप्रभुता खतरे में है... हमारे जवान, हमारे अधिकारी शहीद हुए हैं... क्या हम खामोश ही रहेंगे...?
 भारत को सच की जानकारी मिलनी चाहिए... भारत को ऐसा नेतृत्व मिलना चाहिए, जो अपनी ज़मीन पर कब्ज़ा होने से रोकने के लिए कुछ भी कर गुज़रने के लिए तैयार हो... सामने आइए, नरेंद्र मोदी जी... यह वक्त चीन के सामने डटकर खड़े होने का है...
वहीँ कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेरा ने ट्विटर पर भी लिखा है  माननीय प्रधानमंत्री जी कृपया दुखी देश को संबोधित करें। इस राष्ट्रीय सुरक्षा संकट के बीच एक एकीकृत राजनीतिक विचार विकसित करने के लिए कृपया एक सर्वदलीय बैठक बुलाएं।

No comments