- जमीनी विवाद में युवक ने गोली मारकर अपने ताऊ की हत्या करने के बाद खुद भी जान देने की कोशिश की
- कई दिन से अपने ताऊ सुखदेव सिंह को धमका रहा जजबीर सिंह और एक दिन पहले ही अवैध पिस्तौल लेकर आया था
पुलिस ने मौके पहुँच जांच की शुरू
खबरनामा इण्डिया ब्यूरो। तरनतारन, पंजाब
तरनतारन के गांव लालू घुम्मन में सोमवार रात एक युवक ने जमीनी विवाद के चलते अपने ताऊ को गोली मारकर हत्या कर दी। और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। लेकिन आरोपी युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना तरनतारन जिले के गांव लालू घुम्मन की है। जहां जजबीर सिंह नामक युवक कई दिन से अपने ताऊ सुखदेव सिंह को धमकियां दे रहा था। वह एक दिन पहले ही अवैध पिस्तौल लेकर आया था। सुखदेव सिंह ने इस धमकी को हल्के में ले लिया। और रात को दोनों के बीच विवाद भी हुआ। जजबीर सिंह ने अवैध पिस्तौल निकाली और ताऊ सुखदेव सिंह की हत्या कर दी।
हत्या के बाद उसने देखा कि सुखदेव सिंह की मौत हो गई है तो खुद को भी गोली मार ली। लेकिन उसे जल्दी ही इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाख़िल करवाया गया है। वहीं घटना का पता चलते ही डीएसपी सुच्चा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी सुच्चा सिंह ने बताया कि जजबीर सिंह की हालत अब काफी ठीक है और उसके ठीक होने के बाद पूछताछ में मालूम होगा कि वह पिस्तौल कहाँ से लाया था।

No comments