ब्रेकिंग न्यूज़

गौशाला में उगाये जाने वाले चारे के लिए सिंचाई विभाग ने पानी दिया

- गौ माता की सेवा उत्तम कार्य - एक्सईएन दविंदर सिंह  
-  विभाग के एक्सईएन व जेई ने गौशाला में पहुंच नहर से पानी सप्लाई का शुभारम्भ किया  
खबरनामा इंडिया। कपूरथला।

सिंचाई विभाग के एक्सईएन दविंदर सिंह व जेई सुखदेव सिंह ने गोबिंद गौधाम गौशाला का दौरा किया।इस दौरान दविंदर सिंह ने गो पूजन किया। साथ ही गाय को गुड़ और चारा खिलाकर गौ सेवा को उत्तम कार्य बताया। ।  इस दौरान उन्होंने गौशाला कमेटी के साथ बैठक भी की।  गोबिंद गौधाम गौशाला के अधक्ष्य नरेश पंडित ने एक्सईएन दविंदर सिंह व सुखदेव सिंह को गौमाता का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया।
गौशाला में होने वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारिओ ने गौशाला के आगे से गुजरती नहर का पानी गौशाला के लिए छोड़ा गया। इस दौरान नारियल फोड़ कर उद्घाटन करते हुए सिंचाई विभाग के एक्सईएन दविंदर सिंह व जेई सुखदेव सिंह ने कहा कि गौशाला कमेटी की और से गौशाला में गौमाता के लिए उगाये जाते चारे के लिए कमेटी को आ रही पानी की किलत को देखते हुए यह पानी छोड़ा गया है। इस अवसर पर गौशाला कमेटी के उपाध्यक्ष्य राजू सूद, सचिव नारायण दास, सदस्य विशाल सोनी, कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।

No comments