ब्रेकिंग न्यूज़

मंगलवार को कपूरथला के लिए फिर राहत की खबर, 248 सैंपल की आई रिपोर्ट, सभी नेगेटिव

- एक कोरोना मरीज के संपर्क में आए शहर के दो डॉक्टरो की रिपोर्ट भी नेगेटिव
- कोरोना पेशेंट से डरे नहीं उससे संवेदना रखें,  धैर्य से काम लेते हुए दूरी बनाना भी जायज, नैतिक दायित्व निभाए - डॉ धीर व डॉ सल्होत्रा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो।  कपूरथला
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बेशक दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। लेकिन कपूरथला जिला कोरोना के कहर से काफी हद तक सुरक्षित है। वही आज तीसरे दिन भी कपूरथला जिले की करोना सैंपल्स की टेस्ट रिपोर्ट फिर नेगेटिव आई है। दूसरी तरफ एक कोरोना पोसिटिव के संपर्क में आए शहर के फेमस दो डॉक्टर्स की रिपोर्ट भी नेगेटिव आने के बाद वह आम जनता के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर डॉ संदीप धवन और आईडीएसपी इंचार्ज डॉक्टर राजीव भगत से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 248 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जोकि सभी नेगेटिव है जबकि इसी बेच के 31 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
दूसरी तरफ मोहब्बत नगर से संबंधित एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट आने से पहले शहर के 2 डॉक्टर जिनमें डॉक्टर सुमन सलहोत्रा व होम्योपैथिक डॉक्टर राजीव धीर, उसके संपर्क में आए थे। जिन्होंने बेहद बेबाकी से अपने और अपने स्टाफ के कोरोना टेस्ट करवाएं और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्होंने फिर से अपने क्लीनिक पर कार्य करना शुरू कर दिया है।
डॉ सुमन सल्होत्रा नैतिक दायित्व निभाते हुए
 डॉ धीर व डॉक्टर सलहोत्रा ने कपूरथला की जनता को संदेश दिया है कि कोरोना पेशेंट से घबराए नहीं बल्कि उसके साथ संवेदना रखें और अगर कहीं उसके संपर्क में आए तो अपनी सोशल दायित्व समझते हुए बेझिझक होकर टेस्ट करवाएं ताकि इस कोरोना की चैन को रोका जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने करोना सैंपल देने के बाद अपने आप को रिपोर्ट आने तक सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया था। जो कि उनका नैतिक दायित्व बनता है। 
डॉ धीर ने लोगो को जागरूकता देते हुए यह भी बताया कि अगर कोई पेशंट सेम्पल देने के बाद एहतियातन क्वारंटाइन है और वह किसी कारण किसी डॉक्टर से इलाज करवाने गया है तो वह भी अपनी पूरी जानकारी सम्बन्धित डॉक्टर को जरूर दे। जो कि उसका नैतिक दायित्व बनता है। अगर किसी भी सूरत में डॉक्टर कोरोना एफेक्टेड होते है तो फ्रंट लाइन में जंग लड़ने वाले योद्धाओ की कमी आएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के इस काल में हर व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित रखें और कोविड-19 के नियमों की पूर्ण रूप से पालना करें। बेहद जरूरी होने पर ही घरों से मास्क लगाकर बाहर निकले।

No comments