कपूरथला में मनी एकसचेंजर के दिनदहाड़े लाखो की चोरी, CCTV में कैद ....
- मनी एक्सचेंजर की दुकान का गेट और गल्ले का लॉक तोड़ डेढ़ लाख उड़ाए, अप्रैल में भी हुई थी चोरी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के मुख्य क्षेत्र श्री सत्यनारायण मंदिर बाजार में स्थित एक मनी एक्सचेंजर की दुकान में दिनदहाड़े लाखो की चोरी की घटना सामने आई है। घटना नजदीक लगे CCTV में कैद हो गई है। जिसमे बाइक पर आया अज्ञात व्यक्ति दुकान के गेट और गल्ले का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत के बाद सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि डीएसपी सब डिवीजन शीतल सिंह ने भी की है।
पुलिस को दी जानकारी में पीड़ित अरविंदर सिंह गोल्डी ने बताया कि वह श्री सत्यनारायण बाजार में “AV इंटरप्राइजेज” के नाम से वेस्टर्न यूनियन का काम करता है। दोपहर बाद वह किसी काम से दुकान का डोर लॉक कर किसी काम से घर गया था। लेकिन कुछ देर बाद वापस लौटने पर देखा कि डोर का ताला टूटा हुआ था और अंदर गल्ले का लॉक भी टूटा पड़ा था। और गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए गायब थे।
इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया। और उक्त व्यक्ति दुकान के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
बता दे कि बीते माह 7 अप्रैल को भी अरविंदर सिंह गोल्डी की दुकान से इसी चोर ने एक लाख 20 हज़ार की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



.jpg)




















No comments