ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बाइक चोर ने बचने के लिए बेईं में लगाई छलांग, चोर काबू , FIR दर्ज ....

- डेढ़ घंटे की मशक्क्त के बाद तैराकों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया चोर 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में एक दिलचस्प और फिल्मी अंदाज़ वाला मामला सामने आया है, जहां बाइक चोरी कर भाग रहे एक चोर ने पकड़े जाने से बचने के लिए पवित्र काली बेईं में छलांग लगा दी। हालाँकि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद संत सीचेवाल क तैराक सेवको ने उसे पकड़कर पानी से बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, तलवंडी पुल के पास एक ऑफिस के बाहर खड़ी प्लेटिना बाइक को चोर चोरी कर फरार हो गया। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत चोर का पीछा शुरू कर दिया। इस भागम भाग में कुछ समय के लिए पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी सीन जैसा नजर आया, जिसमें चोर आगे-आगे और पुलिस व लोग उसके पीछे दौड़ते दिखाई दिए।

अपने आप को लोगो और पुलिस से घिरता देख चोर ने काली बेईं में छलांग लगा दी और पानी में छिपने की कोशिश करने लगा। पुलिस और लोगों ने काफी देर तक उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर आने को तैयार नहीं था। आखिरकार संत सीचेवाल के तैराक सेवकों की मदद ली गई, जिन्होंने पानी में उतरकर चोर को पकड़ लिया और बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने चोर की पिटाई भी कर दी। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अकेला नहीं है, बल्कि उसके कई साथी भी इलाके में बाइक चोरी की वारदातों में शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही उसके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है।  

SHO हरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी बाइक चोर की पहचान विवेक कुमार पुत्र नरेश कुमार वासी गांव महाबलीपुर के रूप में हुई है थाना सुल्तानपुर लोधी में आरोपी के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है।  


No comments