ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला निकाय चुनाव-- 387 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन ...

नॉमिनेशन पेपर की स्क्रूटनी सोमवार, 18 मई को होगी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब में निकाय चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक माहौल लगातार गर्मा गया है। इसी कड़ी में कपूरथला नगर निगम तथा नगर काउंसिल सुलतानपुर लोधी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज समाप्त हो गई है। आज अंतिम दिन तक 387 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।  

DC-कम-जिला चुनाव अधिकारी आकाश बंसल ने बताया कि पंजाब स्टेट इलेक्शन कमीशन के निर्देशों के अनुसार, नगर निगम कपूरथला और म्युनिसिपल काउंसिल सुल्तानपुर लोधी के चुनावों के लिए नॉमिनेशन पेपर फाइल करने का प्रोसेस आज सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

नॉमिनेशन की डिटेल्स शेयर करते हुए आकाश बंसल ने कहा कि नगर निगम कपूरथला के कुल 50 वार्ड के लिए 305 नॉमिनेशन पेपर और सुल्तानपुर लोधी म्युनिसिपल काउंसिल के कुल 13 वार्ड के लिए 82 नॉमिनेशन पेपर फाइल किए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि अब अगले चरण के तहत दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच (निरीक्षण) सोमवार, 18 मई को की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख मंगलवार 19 मई दोपहर 3 बजे तय की गई है। चुनाव के लिए वोटिंग मंगलवार 26 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी और वोटों की गिनती शुक्रवार, 29 मई को बनाए गए मतगणना केंद्रों पर की जाएगी।  


No comments