पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट घोषित, फरीदकोट की छात्रा ने किया टॉप ....
- रूपनगर के मनिमहेश शर्मा दूसरे नंबर पर और होशियारपुर की रिया रानी को मिला तीसरा स्थान
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि सभी छात्रों के रिजल्ट को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।
वहीँ फरीदकोट की छात्रा हरलीन शर्मा ने 100 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में टॉप किया है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो में पढ़ने वाली हरलीन ने पूरे 650 अंक हासिल किए हैं। और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौली बस्सी, रूपनगर के छात्र मनिमहेश शर्मा 650 में से 645 अंक हासिल कर दूसरे नंबर पर रहते हुए 99.23 प्रतिशत अंक लिए हैं।
इसके अलावा श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल खालसा दीवान मॉडल, होशियारपुर की छात्रा रिया रानी को स्टेट में तीसरा स्थान मिला है। उन्होंने 645 अंक हासिल किए हैं। उनके भी 99.23 प्रतिशत अंक हैं।
छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं। वहां होम पेज पर रिजल्ट के लिए लिंक दिया गया है। उसे खोलने के बाद वहां 10वीं कक्षा के रिजल्ट का चयन करना है। उस पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और नाम दर्ज करें। इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा। उसको आप या तो सेव कर सकते हैं या डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।



.jpg)




















No comments