मोगा में बदलाव रैली की सफलता ने भाजपाइयों में भरा नया जोश ...
- जिला प्रधान खोजेवाल ने सभी साथिओ का आभार जताया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के मोगा में आज भाजपा दवारा आयोजित बदलाव रैली में विरासती शहर कपूरथला से बड़ी गिनती में भाजपा नेताओ,कार्यकर्ताओं और आम नागरिको ने भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल के नेतृत्व में भाग लिया। रैली से लौटने के बाद कपूरथला में रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा मोगा में हुई भाजपा पार्टी की विशाल रैली ने राज्य की राजनीति में एक नई चर्चा छेड़ दी है।
इस रैली की अपार सफलता के बाद खोजेवाल ने पूरी पार्टी लीडरशिप, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का तहे दिल से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस रैली ने साबित कर दिया है कि पंजाब के लोग इस बार भाजपा पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।
खोजेवाल ने कहा कि मोगा की धरती पर हुई यह रैली एक ऐतिहासिक रैली साबित हुई है। उनके अनुसार,रैली में लाखो की संख्या में मजदूरों, किसानों और आम लोगों के हुजूम ने विरोधी पार्टियों, विशेष रूप से AAP और कांग्रेस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह जमावड़ा महज भीड़ नहीं थी, बल्कि वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा और भाजपा के प्रति उनका भरोसा था।
उन्होंने विशेष रूप से गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके आगमन ने पंजाब के भाजपा कार्यकर्त्ताओं में नई जान आ गई है। गृह मंत्री अमित शाह के दौरे ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चलने का संदेश दिया है, जिसका असर आने वाले चुनावों में साफ देखने को मिलेगा। रैली की सफलता के लिए दिन-रात एक करने वाले कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए खोजेवाल ने कहा पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यकर्त्ता ने अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाई।
इस अवसर पर एडवोकेट हैरी शर्मा, सरबजीत सिंह दिओल, लक्की सरपंच, कमलजीत प्रभाकर, डा.प्रदीप कौशल, बलवंत सिंह बूटा, तीरथ सिंह लंबरदार, कुलदीप सिंह कोट, पियारा सिंह पाजिया, रोशन लाल सभरवाल, सन्नी बैंस सहित बड़ी गिनती में कार्यकर्त्ता व आम नागरिक उपस्थित थे।



.jpg)



















No comments