ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में महिला कॉलोनाइजर पर FIR दर्ज ....

- कॉलोनी में पार्क तथा ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी गई जगह भी लोगों को रजिस्ट्री कर बेचने का आरोप  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब-डिवीजन सुलतानपुर लोधी में एक महिला कॉलोनाइजर दवारा काटी गई कॉलोनी के पास हुए नक्शे के मुताबिक छोड़ी गई पार्क तथा ग्रीन बेल्ट की जगह को भी बेचने का आरोप लगा है। जिस मामले में EO नगर कौंसिल की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी में FIR दर्ज की गई है। इसकी पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी ASI पूरनचंद ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नगर कौंसिल सुलतानपुर लोधी के EO ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजिंदर कौर पत्नी रणजीत सिंह वासी गांव आलमगीर ने वेईं एनक्लेव नामक कॉलोनी सुलतानपुर लोधी में काटी थी। इस कॉलोनी के नशे के अनुसार 3677 गज पार्क, 240 गज जगह एमटीपी तथा ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी गई थी। जो कि लाइसेंस की धारा-17 के तहत सुलतानपुर लोधी को ट्रांसफर की जानी थी।  

लेकिन कॉलोनाइजर ने उक्त जगह अलग-अलग व्यक्तियों को रजिस्ट्री करके बेच दी। इस संबंधी कॉलोनाइजर को कारन बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। इस नोटिस के जवाब में कॉलोनाइजर ने कहा था कि वह जल्द ही नक्शे के मुताबिक जगह कॉलोनी वासियों को वापस कर दी जायगी। लेकिन काफी समय तक यह जगह वापस नहीं की गई। 

इसके बाद नगर काउंसिल के EO की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी में उक्त कॉलोनाइजर राजिंदर कौर पर विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

No comments