दुखद खबर -- पंजाबी सिंगर जवंदा जिंदगी की जंग हारे ....
- मोहाली के फोर्टिस में 11 दिन से थे वेंटिलेटर पर, उनके चाहने वालों ने अरदास भी की, आज ली अंतिम साँस
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा आज जिंदगी और मौत के बीच जंग हार गया है। उसने सुबह ने 10.50 बजे आखिरी सांस ली। वह 11 दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। जवंदा के पैतृक गांव पौना के सरपंच हरप्रीत सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि डॉक्टरों ने उनकी डेथ डिक्लेयर कर दी है। इस बीच उनके चाहने वालो नेता, सिंगर और परिचितों में शोक के लहर हैं।
हालांकि उनके निधन को लेकर परिवार ने कोई जानकारी साँझा नहीं की है। कुछ देर में फोर्टिस अस्पताल की तरफ से औपचारिक जानकारी दी जा सकती है। जवन्दा के निधन की खबर फैलते ही मोहाली पुलिस ने फोर्टिस अस्पताल के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है। वहीँ उनके करीबियों की माने तो उनके पार्थिव शरीर देह को सीधे उनके पैतृक गांव पोना लुधियाना में ले जाया जाएगा। जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
दूसरी तरफ उनके चाहने वाले नेता राजा वड़िंग, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, गायक प्रेम ढिल्लों ने और पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी ने उनके निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर शोक व्यक्त किया। पंजाबी एक्टर बीएन शर्मा ने भी शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि राजवीर जवंदा का 27 सितंबर को बाइक राइडिंग के वक्त बद्दी से शिमला जाते वक्त एक्सीडेंट हो गया था। वहां से उन्हें अस्पताल लाते वक्त हार्ट अटैक भी आया था। जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था। 11 दिन से परिवार और उनके चाहने वाले उनके स्वस्थ होने के लिए अरदास कर रहे थे।

.png)

















No comments