सेहत विभाग टीम की छापेमारी, नकली देसी घी बरामद ......
- एक घर से मिला नकली घी तथा अन्य समान, घर की मालकिन हिरासत में
- सामान जब्त कर दूध, घी और क्रीम के सैंपल भरे
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के लुधियाना में शाट विभाग और पुलिस टीम ने छापेमारी कर शाम नगर में एक घर में डंप किया नकली देसी घी बरामद किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह कार्यवाही गुप्त सूचना के आधार पर की है। जहां टीम को बड़ी मात्रा में नकली देसी घी मिला जो दुकानों पर सप्लाई किया जाता है।
विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से घर में छापामारी की और 40 किलो नकली घी, सूखा मिल्क पाउडर और क्रीम बरामद की है। जो कि त्योहारों के मद्देनजर यह घी व अन्य सामान शहर में सप्लाई होना था। बताया जा रहा है कि जिस घर में स्वास्थ्य विभाग ने छापामारी की है, इसी घर में साल 2017 में भी छापामारी हुई थी।
जबकि वर्ष 2020 में भी दबिश के बाद अधिकारियों ने नकली सामान जब्त किया था। अब 2025 में छापामारी हुई और विभाग को फिर से नकली घी मिला है। आरोपी को पुलिस ने 2023 में ही भगोड़ा करार दिया था, जिसके चलते आज आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
सिविल सर्जन डा. रमनदीप कौर ने जानकारी देते हुए कहा कि लोग अब घरों में नकली सामान छिपा कर रख रहे है, जिसके चलते अब घरों में भी छापामारी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि नकली देसी घी, सूखे दूध और रिफाइंड आदि की मदद से बनाया जा रहा था।
उन्होंने जनता से अपील की है कि खाने-पीने का सामान जहां भी मिलावटी दिखे तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायगा। विभाग ने आज दूध, घी और क्रीम के सेंपल लेकर घर की मालकिन को हिरासत में ले लिया है।



















No comments