ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में आप MLA गिरफ्तार --- अदालत ने दिया दोषी करार .....

तरनतारन की अदालत ने 12 वर्ष पुराने मामले में 12 लोगों को बनाया दोषी, 12 को सजा सुनाई जायगी   

खबरनामा इंडिया बबलू। तरनतारन,पंजाब   

पंजाब के खडूर साहिब क्षेत्र से AAP के MLA मनजिंदर सिंह लालपुरा सहित 12 लोगों को मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में दोषी करार दिया है। तरनतारन की जिला अदालत ने आज बुधवार को सुनवाई करते हुए कहा कि दोषियों को 12 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी। जिसके बाद पुलिस ने MLA सहित 7 आरोपिओ को गिरफ्तार किया है। 

बता दे कि जब विधायक लालपुरा एक टैक्सी ड्राइवर थे। वर्ष 2013 में उन पर शादी में आई युवती के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। युवती ने टैक्सी ड्राइवरों पर छेड़छाड़ का भी गंभीर आरोप लगाया था। MLA लालपुरा के वकील ने बताया कि यह दलित युवती से मारपीट का केस है। अभी फैसला आना बाकी है। हम इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे।  

वहीँ शिकायत कर्ता युवती के वकील ने बताया कि इस मामले में SC/ST एक्ट की धारा सहित 323, 324 व 354 का केस दर्ज हुआ था। आज बुधवार को तरनतारण की जिला अदालत ने कुल 12 लोगों को दोषी ठहराया है। विधायक सहित 7 लोगों को अरेस्ट किया गया है। हालाँकि एक आरोपी की मौत हो चुकी है। जबकि एक आरोपी पहले ही तिहाड़ जेल में बंद है। 3 आरोपियों को फिलहाल अरेस्ट नहीं किया गया है।  

No comments